Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सोलर प्लांट में लाखों की चोरी, लाखो रूपए का सामान ले गए चोर

Bansal
4 months ago
बीकानेर: सोलर प्लांट में लाखों की चोरी, लाखो रूपए का सामान ले गए चोर

बीकानेर: सोलर प्लांट में लाखों की चोरी, लाखो रूपए का सामान ले गए चोर

बीकानेर। जिले के श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में स्थित एक सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर प्लांट से डीसी केबल, एमसी4 कनेक्टर और अर्थिंग केबल चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद कोलायत पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गडियाला सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर पद पर कार्यरत दीपील सिंह राठौड़ पुत्र महाराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम गडियाला, तहसील कोलायत स्थित कंपनी के 4.8 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

प्रार्थी के अनुसार प्लांट कुसुम योजना के अंतर्गत संचालित है। 10 मार्च 2026 को चोर प्लांट से करीब 11 हजार मीटर डीसी केबल (6 स्क्वायर एमएम), 400 एमसी4 कनेक्टर तथा अर्थिंग केबल चोरी कर ले गए। घटना के समय गार्ड हेमाराम मेघवाल निवासी गडियाला ड्यूटी पर मौजूद था। चोरी की इस घटना से सोलर प्लांट का विद्युत उत्पादन प्रभावित हो गया है। कंपनी के अनुसार प्रतिदिन करीब 10 हजार यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान हो रहा है, जिससे आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। प्रार्थी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई लक्ष्मणराम को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: