Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: इस जगह युवती के डूबने की आशंका, चप्पल-दुपट्‌टा और सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप

2 weeks ago
बीकानेर: इस जगह युवती के डूबने की आशंका, चप्पल-दुपट्‌टा और सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप

 बीकानेर: इस जगह युवती के डूबने की आशंका, चप्पल-दुपट्‌टा और सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप

बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहर में एक महिला के गिरने की आशंका को लेकर शुक्रवार को हड़कंप मच गया। घटना सतासर के पास आरडी 605 की बताई जा रही है, जहां नहर किनारे महिला के चप्पल और दुपट्टा मिलने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। महिला मूल रूप से नाल गांव की रहने वाली है। मौके पर एक कागज भी मिला है, जिसे सुसाइड नोट जैसा बताया जा रहा है। उसमें महिला ने ससुराल पक्ष पर तंग-परेशान करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की।

पुलिस और गोताखोरों की मदद से नहर में महिला की तलाश जारी है। वहीं बीकानेर से एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि सर्च ऑपरेशन तेज किया जा सके। एसडीआरएफ की टीम नाव से नहर का चप्पा-चप्पा छानकर आमतौर पर बाहर निकाल लेती है। अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि महिला यहीं पर डूब गई है या नहीं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। ग्रामीण भी अपने स्तर पर महिला की तलाश कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि नहर किनारे महिला के चप्पल और दुपट्टा मिले हैं। संभावना यह भी है कि महिला इन्हें छोड़कर कहीं और चली गई हो, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल महिला की तलाश जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: