Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर के इन दो युवकों ने पाक से मंगाई हेरोइन, इस इलाके में बेचनी तय थी

rk
4 months ago
बीकानेर के इन दो युवकों ने पाक से मंगाई हेरोइन, इस इलाके में बेचनी तय थी


बीकानेर के इन दो युवकों ने पाक से मंगाई हेरोइन, इस इलाके में बेचनी तय थी
बीकानेर बीकानेर के दो युवकों ने पाकिस्तान के तस्कर से एक किलो हेरोइन मंगाई जिसे बेचने के लिए पंजाब के अमृतसर से भुट्टो का बास ला रहे थे। श्रीगंगानगर में राजियासर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 62 पर तलाशी लेकर हेरोइन बरामद की और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बीकानेर में भुट्टों का बास निवासी शबीर अली और छत्तरगढ़ में गोरीसर निवासी आलम खां ने पाकिस्तानी तस्कर इमरान से व्हाट्सअप के जरिये संपर्क किया और एक किलो हेरोइन मंगाई। यह हेरोइन पंजाब के अमृतसर में एक शख्स को भेजी गई। बीकानेर के दोनों युवक उस शख्स के पास अमृतसर पहुंचे और 7.40 लाख रुपए देकर उससे हेरोइन लेकर स्कार्पिओ गाड़ी में रवाना हो गए। यह हेरोइन बीकानेर के भुट्टों का बास में बेचने के लिए लाई जा रही थी। 26 जनवरी को दोनों युवक नेशनल हाईवे 62 पर श्रीगंगानगर के राजियासर इलाके में पहुंचे तो वहां नाकाबंदी कर रही पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें रखी एक किलो हेरोइन बरामद हो गई। राजियासर पुलिस थाने में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनसे पाकिस्तानी  तस्कर से संपर्क कर हेरोइन मंगाने और बेचने के लिए बीकानेर के भुट्टों का बास में लाने का खुलासा हुआ है। हेरोइन की एक-एक  ग्राम की पुडिय़ा बेची जानी थी। राजियासर एसएचओ कलावती ने बताया कि पुलिस ने बीकानेर निवासी दोनों आरोपियों के  मोबाइल और गाड़ी जब्त की है। मामले की जांच सूरतगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ दिनेश कुमार सहारण को सौंपी गई है। पाक तकर ने भेजी थी अमृतसर के शख्स की फोटो और लोकेशन पाकिस्तान तस्कर ने अमृतसर के शख्स की फोटो और लोकेशन बीकानेर निवासी शबीर और आलम को भेजी थी। इसी के जरिये  दोनों अभियुक्त अमृतसर पहुंचे और रुपए देकर हेरोइन की डिलीवरी ली। दोनों अभियुक्त कथित पाक तस्कर इमरान के संपर्क में थे।  व्हाट्सअप के जरिये पाक तस्कर से लगातार संपर्क होता रहता था। पाक तस्कर ने अमृतसर के एक शख्स की फोटो और लोकेशन  अभियुक्तों को भेजी थी। इसी के जरिये दोनों अभियुक्त अमृतसर पहुंचे और वहां शख्स से हेरोइन लेकर रवाना हुए। गाड़ी की पिछली विंडो के पास स्पीकर में छिपा रखी थी हेरोइन बीकानेर निवासी शबीर और आलम ने स्कार्पिओ गाड़ी की पिछली विंडों के पास लगे स्पीकर में हेरोइन के दो पैकेट छिपा रखे थे।  पुलिस ने गाड़ी तलाशी ली। डेसबोर्ड, गियर बॉक्स, एसी होल, आगे-पीछे की सीटें और आगे की विंडों खंगाल ली, लेकिन कुछ  नहीं मिला। पिछली विंडो के पास लगे दो स्पीकर में से एक स्पीकर खुला मिला जिसमें हाथ डाला तो विंडों वाली जगह में भरे  प्लास्टिक के दो पैकेट बरामद हो गए। उन्हें खोला तो कपड़े की दो थैली निकली और इन थैलियों में प्लास्टिक के दो पैकेट में  हेरोइन भरी गई थी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: