Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अलमारी और संदूक तोडक़र गहने और लैपटॉप लेकर हुए फरार

Bansal
shiv
shiv2
7 hours ago
अलमारी और संदूक तोडक़र गहने और लैपटॉप लेकर हुए फरार


अलमारी और संदूक तोडक़र गहने और लैपटॉप लेकर हुए फरार
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के केशव नगर, शिवबाड़ी में सूने मकान के ताले तोडक़र चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान में खिडक़ी के रास्ते प्रवेश कर अलमारी और लॉकर के ताले तोड़े तथा संदूकों और डबल बेड के अंदर रखा सामान भी चोरी कर लिया। परिवार के जयपुर जाने के दौरान हुई इस वारदात में सोने-चांदी के आभूषण, 55 हजार रुपए नकद सहित कई कीमती सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार केशव नगर निवासी करणीसिंह राठौड़ ने थाने में रिपोर्ट दी कि मकान उनकी बड़ी बहन कुसुम राठौड़ के नाम है। उनके माता-पिता मेडिकल इमरजेंसी के कारण पिछले कुछ दिनों से जयपुर गए हुए थे और मकान की देखरेख की जिम्मेदारी उनके पास थी। 4 अक्टूबर की सुबह जब वह मकान पर पहुंचे तो सभी ताले टूटे मिले और एक खिडक़ी का कांच भी टूटा हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने खिडक़ी से कूलर हटाकर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और लॉकर के ताले तोडक़र सामान निकाला। कुछ संदूकों के ताले भी टूटे मिले। डबल बेड के अंदर रखा सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है।
परिजनों द्वारा सामान की जांच करने पर करीब 1.5 तोला सोना, जिसमें दो पूंची-बंगड़ी और आठ नाके की लौंग बताई गई हैं, करीब 400 ग्राम की दो चांदी की पायल, दो चांदी के गिलास, पानी की मोटर, बच्ची की साइकिल, 55 हजार रुपए नकद, पानी की टंकियां, राजपूती पोशाकें व दो साडिय़ां चोरी होना बताया गया है। इसके अलावा 32 इंच की एलईडी टीवी, लैपटॉप और चांदी की महंगी पोशाक भी चोरी होने की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है।
सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई जयप्रकाश बेनीवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटो और वीडियो बनाए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: