Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: देर रात चोरो ने घर में सेंधमारी कर उड़ाए लाखो के जेवरात और नगदी

1 month ago
बीकानेर: देर रात चोरो ने घर में सेंधमारी कर उड़ाए लाखो के जेवरात और नगदी

बीकानेर: देर रात चोरो ने घर में सेंधमारी कर उड़ाए लाखो के जेवरात और नगदी  

खुलासा न्यूज़, लुणकरणसर। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस संबंध में नाथवाणा गांव निवासी  पीड़ित रमेश कुमार पुत्र भागीरथ जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 25 जनवरी की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान मुख्य गेट खुला होने का फायदा उठाकर चोर घर में घुस आए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला और संदूक टूटा हुआ पाया गया।

चोर संदूक से पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी की कड़ियां, एक चांदी का चांद, एक चांदी का बोरिया, छह चांदी की बंटी, दो जोड़ी सोने के झुमर-बाला, दो जोड़ी सोने की मूरत और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि घर में दो व्यक्तियों के पैरों के निशान भी मिले हैं, जिससे एक से अधिक चोरों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अनूप सिंह को सौंपी है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: