Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

चोरो ने बंद मकान में की सेंधमारी, लाखों के सोना-चाँदी, नकदी लेकर फरार

rk
7 hours ago
चोरो ने बंद मकान में की सेंधमारी, लाखों के सोना-चाँदी, नकदी लेकर फरार
चोरो ने बंद मकान में की सेंधमारी, लाखों के सोना-चाँदी, नकदी लेकर फरार
 
बीकानेर। नोखा कस्बे में कानपुरा बस्ती में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 निवासी पूजा पत्नी गणपत राम प्रजापत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की।
 
सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देख उन्हें सूचना दी। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि चोर करीब 5 तोला सोने का हार, 2 तोला के झुमके, चांदी की पायजेब और करीब 2 लाख रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: