Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चोरो के हौसले बुलंद, घर में घुसकर नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे

3 months ago
चोरो के हौसले बुलंद, घर में घुसकर नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे

चोरो के हौसले बुलंद, घर में घुसकर नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे

खुलासा ऑनलाइन। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश न केवल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि पुलिस को चुनौती देने जैसी हरकतों से भी बाज नहीं आ रहे। बीती रात हुई ताजा वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है और बड़ी संख्या में लोग नाराजगी जताने के लिए श्रीडूंगरगढ़ थाने की ओर रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, उपखंड के सीमावर्ती गांव सोनियासर मीठिया में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मेघवालों के मोहल्ले में स्थित दुबई प्रवासी गोविंदराम पुत्र गिरधारीराम कताला के घर में चोर पीछे के दरवाजे से घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और संदूकों को खंगाल डाला।

बताया जा रहा है कि चोर करीब 20 हजार रुपये नकद के साथ सोने की बालियां, मंगलसूत्र, अंगूठियां और चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय घर में गोविंदराम की पत्नी और बच्चे बाखल में सो रहे थे।  वारदात के दौरान चोर ने सो रही एक युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास किया, लेकिन युवती के जाग जाने और शोर मचाने पर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के जागने पर चोर मौके से भाग निकला। आसपास के लोग तुरंत बाहर आए और चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वे गांव के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल तक पहुंचकर फरार हो गए।

मोहल्ले के युवक सोनू धानिया ने बताया कि घटना के बाद रामेश्वर पड़ियार, विनोद कताला, ओमप्रकाश पटीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और कार्रवाई की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी गया सामान बरामद किया जाए, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जाए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: