Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: कांस्टेबल के पुश्तैनी घर से लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

6 hours ago
बीकानेर: कांस्टेबल के पुश्तैनी घर से लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

 बीकानेर: कांस्टेबल के पुश्तैनी घर से लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर 


बीकानेर। चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते ही जा रहे है। अब एक कांस्टेबल के घर चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  नापासर कस्बे में सोमवार देर रात चोरों ने राजस्थान पुलिस में कार्यरत एक कांस्टेबल के पुश्तैनी घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी के बावजूद बेखौफ होकर घुसे और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण सहित 3.20 लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवादी श्रीकिशन गोदारा ने नापासर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं और वर्तमान में बीकानेर स्थित आईजी कार्यालय में पदस्थापित हैं। घटना के समय वह किसी काम से श्रीडूंगरगढ़ गए हुए थे। घर में उनकी मां, बड़ा भाई, भाभी और बच्चे मौजूद थे।

रिपोर्ट के अनुसार, रात को परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए। भाई-भाभी और बच्चे छत पर सो रहे थे, जबकि मां नीचे कमरे में थीं। मंगलवार सुबह करीब चार बजे मां ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आवाज लगाई। परिजनों ने देखा कि कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। पास वाले कमरे में रखी दो बड़ी और एक छोटी संदूक गायब थीं, वहीं अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। परिजनों ने आसपास तलाश की तो घर के पीछे खाली बाड़े में दो संदूक खुली हुई मिलीं, जबकि एक छोटी संदूक घर के सामने खाली बाड़े में पड़ी थी। चोर संदूकों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: