Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

चोरों ने सूने मकान पर धावा बोल जेवर और नकदी किए पार

rk
3 months ago
चोरों ने सूने मकान पर धावा बोल जेवर और नकदी किए पार

चोरों ने सूने मकान पर धावा बोल जेवर और नकदी किए पार

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर।शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। एमपी कॉलोनी निवासी नंदलाल सिंह राजपूत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को पारिवारिक शोक के चलते वह अपने परिवार सहित पैतृक गांव भादरा गए हुए थे। इसी दौरान 30 जनवरी की रात करीब 2:24 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी उन्हें 31 जनवरी को पड़ोसियों के माध्यम से फोन पर मिली। इसके बाद 9 फरवरी को जब वह घर लौटे, तो देखा कि मकान से सोने की रखड़ी, बाजूबंद, चांदी की पायजेब और अंगूठियां, अन्य कीमती सामान तथा करीब 16 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई रूपाराम को सौंपी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #KHULASAONLINE
Share: