Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान के बुजुर्गों के लिए भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान,  बैंक खाते में आएगी इतनी रकम

5 months ago
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान,  बैंक खाते में आएगी इतनी रकम

राजस्थान के बुजुर्गों के लिए भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान,  बैंक खाते में आएगी इतनी रकम

जयपुर। राजस्थान के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि अगले साल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद पेंशन की राशि बढ़कर 1450 रुपये प्रति माह हो जाएगी। 

सरकार का कहना है कि वह प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बढ़ोतरी का लाभ वृद्धजन, विधवा एवं एकल नारी, विशेष योग्यजन और लघु व सीमांत किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के तहत राज्य के पात्र बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है। इसमें 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं और 58 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष शामिल हैं। इसके लिए वार्षिक आय 48 हजार रुपये से कम होनी चाहिए और आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। पेंशन के लिए आवेदन ई-मित्र केंद्र या ऑनलाइन जनआधार के माध्यम से किया जा सकता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: