Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

2 weeks ago
बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू 


बीकानेर।  शहर की जनता को पीने के पानी के लिए बीछवाल और शोभासर दोनों जलाशयों से रोज 145 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसे देखते हुए नहरबंदी के दौरान सुचारू आपूर्ति के लिए दोनों जलाशयों को इंदिरा गांधी नहर से पानी की आवश्यकता है। बीछवाल जलाशय में पानी की भराव क्षमता 6.2 मी. और शोभासर में 5.5 मी. है। इन दोनों जलाशयों से शहरवासियों को रोज करीब 145 एमएलडी पीने के पानी की सप्लाई होती है। वर्तमान में बीछवाल में 4 और शोभासर में 2.85 मी. पानी है। 21 मार्च से 4 अप्रैल तक आंशिक और 5 अप्रैल से 5 मई तक पूर्ण नहरबंदी रहेगी।

 इसे देखते हुए दोनों जलाशयों को पूरा भरने की आवश्यकता है। अभी बीछवाल जलाशय 2.2 मी. और शोभासर जलाशय 2.65 मी. खाली है। आंशिक नहरबंदी के दौरान जलाशयों को पानी मिलता रहेगा। इससे उम्मीद कि पूर्ण नहरबंदी के पहले दोनों जलाशय पूरे भर लिए जाएंगे। उसके बाद भी पूर्ण नहरबंदी के दौरान सात दिन लगातार और फिर एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा। दोनों जलाशय पूरी तरह भरे हों तो करीब 18 दिन तक शहर को पानी की सप्लाई की जा सकती है। नहरबंदी को देखते हुए जिला प्रशासन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना और जलदाय विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और आमजन को निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई की व्यवस्था में जुट गए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: