Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

खत्म हुई इस क्रिकेटर की शादी, सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी

1 month ago
खत्म हुई इस क्रिकेटर की शादी, सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी

खत्म हुई इस क्रिकेटर की शादी, सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी

भारतीय खिलाड़ी राहुल चाहर और ईशानी जोहर की शादी खत्म हो गई है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और उनका तलाक हो गया। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। 26 वर्षीय स्पिनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'मैंने कम उम्र में शादी किया था, जब मैं खुद को, अपनी कीमत को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाया था।'

राहुल चाहर का पोस्ट
पोस्ट में राहुल चाहर बीते समय को सीख और आत्ममंथन का दौर बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह महीनों में अदालतों के चक्कर लगाते हुए उन्होंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई से मिलने वाली ताकत को करीब से महसूस किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला अब सुलझ चुका है और उनके जीवन का यह चरण समाप्त हो गया है।

उन्होंने लिखा, 'मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि अब वह पहले से ज्यादा समझदार, आत्म-जागरूक और अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट हैं।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने इसे अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि अब से वह अपने जीवन को आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर फैसलों की नींव पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी प्रकार की कड़वाहट नहीं, बल्कि सीख, गरिमा और नई शुरुआत का साहस अपने साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

चार साल में टूटा रिश्ता
ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। राहुल चाहर से उनकी सगाई 2019 में जयपुर में हुई थी जबकि शादी 2022 में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 मार्च को राहुल और ईशानी की चौथी शादी की सालगिरह होनी थी, लेकिन इससे पहले दोनों का तलाक हो गया।

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: