Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: निजी अस्पतालों में ये सुविधा बंद, पीबीएम में एक ही दिन में इतने मरीज ओपीडी पहुंचे

rk
1 month ago
बीकानेर: निजी अस्पतालों में ये सुविधा बंद, पीबीएम में एक ही दिन में इतने मरीज ओपीडी पहुंचे

बीकानेर: निजी अस्पतालों में ये सुविधा बंद, पीबीएम में एक ही दिन में इतने मरीज ओपीडी पहुंचे 

बीकानेर। जयपुर में एक डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर के निजी चिकित्सकों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से राज्य के सभी निजी अस्पतालों में आरजीएचएस के तहत कैशलेस इलाज पूरी तरह बंद है। बीकानेर के 12 प्रमुख निजी अस्पतालों में गुरुवार को भी यह सुविधा बहाल नहीं हो सकी, जिससे मरीजों को भारी आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में आरजीएचएस बंद होने के कारण सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी अब फीस देकर परामर्श लेने और नकद दवाएं खरीदने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर पीबीएम अस्पताल पर पड़ा है, जहां मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

गुरुवार को एक ही दिन में 324 मरीज आरजीएचएस योजना में इलाज के लिए विभिन्न आउटडोर में पहुंचे। इनमें से 9 को भर्ती किया गया है। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में कुल 664 मरीज पहुंच चुके हैं। अचानक बढ़ी इस भीड़ ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. एसएन हर्ष का कहना है कि डॉक्टर सोनदेव की बिना शर्त रिहाई होने के बाद ही आंदोलन वापस लिया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: