Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर स्टेशन पर शुरू हुई ये सुविधा, करना होगा ओटीपी का उपयोग

1 month ago
बीकानेर स्टेशन पर शुरू हुई ये सुविधा, करना होगा ओटीपी का उपयोग

बीकानेर स्टेशन पर शुरू हुई ये सुविधा, करना होगा ओटीपी का उपयोग 

बीकानेर। ट्रेन के इंतजार में अब भारी सामान लेकर स्टेशन पर बैठने या शहर घूमने में परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर आधुनिक डिजिटल लगेज लॉकर (क्लॉक रूम) सुविधा शुरू की है। यह सुविधा पूरी तरह सुरक्षित और डिजिटल है, जिससे यात्रियों को हैंड्स-फ्री ट्रैवल का अनुभव मिलेगा।

लॉकर का उपयोग करने के लिए यात्री को डिजिटल पैनल पर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी से वेरिफिकेशन के बाद पहली बार में नाम और ई-मेल आईडी से रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार स्मॉल, मीडियम या लार्ज लॉकर चुन सकेंगे। समय अवधि 6 घंटे या 24 घंटे तय कर स्क्रीन पर आए क्यूआर कोड से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान होते ही लॉकर चालू हो जाएगा। सामान वापस निकालने के लिए भी दोबारा मोबाइल नंबर और ओटीपी डालना अनिवार्य है, जिससे सुरक्षा पुख्ता रहेगी। सीनियर डीसीएम भूपेंद्र यादव ने बताया कि यह सुविधा उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत है जिनका ट्रेन में लंबा समय है या जो स्टेशन से बाहर शहर में काम के लिए जाना चाहते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: