32 की उम्र में इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, करियर में झटके 500 से ज्यादा विकेट
32 की उम्र में इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, करियर में झटके 500 से ज्यादा विकेट
इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 15 साल के करियर में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले माइल्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा फैसला किया. उन्होंने ग्लूस्टरशायर काउंटी क्लब की वेबसाइट पर एक भावुक ओपन लेटर (खुला पत्र) के जरिए संन्यास की घोषणा की. क्रेग माइल्स ने आखिरी बार जून 2026 में विटैलिटी ब्लास्ट में ग्लूस्टरशायर के लिए मुकाबला खेला था. इसके बाद वह क्रिकेट से दूर थे. इसी दौरान उन्होंने अपने करियर, मानसिक स्थिति और खेल के साथ अपने रिश्ते पर गंभीरता से विचार किया और आखिरकार संन्यास लेने का फैसला किया.
क्रेग माइल्स ने अपने पत्र में लिखा कि क्रिकेट छोड़ने का फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी हो गया था. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक दबाव, खुद पर अत्यधिक उम्मीदों और लगातार आत्म-संदेह से जूझ रहे थे. उनके मुताबिक, खुद से तय किए गए ऊंचे मानक कई बार उनके लिए मुश्किलें खड़ी करते थे और खराब प्रदर्शन के बाद वह अपनी क्षमता पर सवाल उठाने लगते थे.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ