Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

इस पूर्व विधायक पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में आरोप तय, आजीवन कारावास की सजा संभव

rk
4 months ago
इस पूर्व विधायक पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में आरोप तय, आजीवन कारावास की सजा संभव

इस पूर्व विधायक पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में आरोप तय, आजीवन कारावास की सजा संभव

जयपुर की एससी-एसटी कोर्ट ने पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में आरोप तय (चार्ज फ्रेम) कर दिए हैं। मलिंगा सहित 7 आरोपियों पर जज विद्यानंद शुक्ला ने चार्ज फ्रेम किए।

मलिंगा पर पुलिस ने 29 मार्च 2022 को मारपीट, राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मलिंगा पर आरोप है कि उनके कहने पर धौलपुर के बाड़ी डिस्कॉम ऑफिस में 28 मार्च 2022 को AEN हर्षदापति और JEN नितिन गुलाटी के साथ मारपीट की घटना हुई थी।

गिर्राज सिंह मलिंगा तब बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे।

हाईकोर्ट के निर्देश पर इस प्रकरण को धौलपुर से जयपुर कोर्ट में ट्रांसफर किया गया था। अदालत ने पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा सहित राकेश, भोला, सचिन, गुमान, प्रमोद और समीर पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में चार्ज फ्रेम किए हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: