Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

शहर के इस हिन्दी के व्याख्याता ने शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार, छात्रा के साथ की अश्लील छेड़छाड, छात्रा लगाई फांसी

rk
7 hours ago
शहर के इस हिन्दी के व्याख्याता ने शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार, छात्रा के साथ की अश्लील छेड़छाड, छात्रा लगाई फांसी


शहर के इस हिन्दी के व्याख्याता ने शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार, छात्रा के साथ की अश्लील छेड़छाड, छात्रा लगाई फांसी
 अनूपगढ़। अनूपगढ़ एक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के हिंदी के व्याख्याता रमनदीप सिंह को पुलिस ने पोक्सो के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि स्कूल में पढऩे वाली एक नाबालिग छात्रा के मां की ओर से अनूपगढ़ पुलिस थाने में रमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया था कि रमनदीप सिंह उनकी नाबालिग बेटी को पिछले दो सालों प्रताडि़त कर रहा है और अनैतिक कार्य कर रहा है। रमनदीप सिंह के द्वारा कई बार छात्र को बेड टच भी किया गया है। पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया है की रमनदीप सिंह के द्वारा छात्रा को लगातार धमकी दी जा रही थी कि अगर उसने अनैतिक कार्य नहीं किया तो वह परीक्षा में उसे फ़ैल करवाकर उसका भविष्य खराब कर देगा। वही 18 अप्रैल को बांडा कॉलोनी में एक छात्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मृतक के परिवार ने भी अध्यापक रमनदीप सिंह पर मृतक छात्र को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।
आरोपी पर छात्रा को उसका भविष्य खराब करने की धमकी देने का आरोप
पीडि़त परिवार ने मामला दर्ज करवाया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है। इसी स्कूल में रमनदीप सिंह हिंदी का व्याख्याता है। रमनदीप सिंह आवारा व अय्यास किस्म का व्यक्ति है। उनकी बेटी जब पिछली कक्षा में अध्ययनरत थी तो आरोपी रमनदीप सिंह उनकी बेटी पर उससे दोस्ती करने का दबाव बनाया। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी बेटी को डराते धमकाते हुए कहा कि तुम मेरा कहना नहीं मानेगी तो मैं तेरे को परीक्षा में फैल कर दूंगा और तेरे नम्बर कम कर दूंगा तथा तुझे को स्कूल से निकलवा दूंगा तेरी पढ़ाई बंद हो जायेगी तथा तेरी जिंदगी बर्बाद हो जायेगी अपने घर परिवार में भी किसी को मत बताना। जिससे उनकी बेटी काफी डर गई।

आरोपी स्कूल में ही छात्रा को करता था बेड टच
परिजनों ने आरोप लगाया है कि इससे रमनदीप को हौसला बढ़ता गया। आरोपी रमनदीप स्कूल में छात्रा के साथ जबरदस्ती छेडख़ानी करता, हाथ पकड़ लेता और बेड टच करता रहता जिससे छात्रा रोती तो रमनदीप डराता धमकाता। दर्ज मामले के अनुसार करीब 12 दिन पहले आरोपी रमनदीप सिंह ने छात्रा को स्कूल के ही एक कमरे (आफिस) में कापी चैक करने के बहाने बुलाया तथा आफिस में आरोपी रमनदीप ने छात्र को जबरदस्ती पकड़ लिया तथा छेडखानी कर अश्लील हरकते करने लगा।
दो छात्रों ने देख लिया था कुकृत्य करते हुए
दर्ज मामले के अनुसार जब आरोपी घिनौनी हरकत कर रहा था तो उसी समय स्कूल में पढऩे वाले दो छात्रों ने रमनदीप को ऐसा करते हुए देख लिया था। इनमें से एक छात्र ने इस घटना जानकारी स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को दे दी। इस कारण से रामदीपुस छात्र से रंजिश रखने लगा। परिजनों ने रमनदीप पर आरोप लगाये है कि रमनदीप उस छात्र को आये दिन प्रताडि़त करने लगा और उस छात्र को लगातार धमकी दी जा रही थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।
रमनदीप द्वारा प्रताडि़त करने पर छात्र ने कर ली आत्महत्या
रमनदीप के द्वारा आए दिन छात्र को डराया धमकाया जाता था जिससे छात्र मानसिक तनाव में आ गया। वह छात्र इतना मानसिक तनाव में आ गया की 18 अप्रैल को उस छात्र ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र के परिजनों के द्वारा भी रमनदीप के खिलाफ छात्र को प्रताडि़त और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
तीन महीने पहले में आरोपी पकड़ा गया था लडक़ी के साथ
छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लगभग तीन महीने पहले भी अध्यापक रमनदीप सिंह किसी लडक़ी के साथ भी गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। मगर इस मामले को दबा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि रमनदीप ने उस मामले में भी रूपये देकर व डरा धमकाकर राजीनामा करवा लिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही है मामले की जांच
एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि यह काफी गम्भीर मामला है। उन्होंने बताया कि आरोपी का रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है अगर इस मामले में कोई अन्य भी दोषी है उसे भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: