Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: गिरोह ऐसे पहुंचता था चोरी की वारदात को अंजाम देने, पुलिस ने इस जगह से पकड़ा

1 week ago
बीकानेर: गिरोह ऐसे पहुंचता था चोरी की वारदात को अंजाम देने, पुलिस ने इस जगह से पकड़ा

बीकानेर: गिरोह ऐसे पहुंचता था चोरी की वारदात को अंजाम देने, पुलिस ने इस जगह से पकड़ा 

बीकानेर। कोतवाली थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर स्थित एक बंद मकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना श्रीगंगानगर का निवासी है, जबकि अन्य दो आरोपी पंजाब और हनुमानगढ़ के है। आरोपियों ने बाड़मेर सहित कई जिलों में दर्जनों चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि 18 जून की रात शास्त्रीनगर निवासी किशोर कुमार जटिया के मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली गई थी। परिवार उस समय मनाली घूमने गया हुआ था। मामले में कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सहयोग से गिरोह के सरगना सुभाष उर्फ शास्त्री उर्फ भगतजी निवासी घड़साना (श्रीगंगानगर), सज्जन कुमार निवासी अमरपुरा (फाजिल्का, पंजाब) और रवी कुमार सोनी निवासी सुरेशिया (हनुमानगढ़) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और चोरी का माल बरामद करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और चोरी का माल बरामद करने के प्रयास जारी है। कार्रवाई में कोतवाली पुलिस, हनुमानगढ़ डीएसटी और आरपीएफ जोधपुर की टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया।

पुलिस के अनुसार गिरोह ट्रेन से लक्ष्य शहर पहुंचता था, रात में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करता और उसी रात ट्रेन से वापस निकल जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने बाड़मेर, बालोतरा, सिणधरी, जालोर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, लूणकरणसर, बज्जू और खाजूवाला सहित कई स्थानों पर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: