Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

होली खेलकर लौट रहे शहर के इस मोबाइल शोरूम संचालक की मौत

2 weeks ago
होली खेलकर लौट रहे शहर के इस मोबाइल शोरूम संचालक की मौत

होली खेलकर लौट रहे शहर के इस मोबाइल शोरूम संचालक की मौत 

चूरू। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मोबाइल शोरूम संचालक की मौत हो गई। होली खेलकर गांव लौट रहे युवक की कार को मेगा हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे के बाद कार सवार युवक को निजी वाहन से जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि सुजानगढ़ तहसील के गांव रणधीसर निवासी 29 वर्षीय दिनेश सिंह राजपुरोहित अपनी कार से रतनगढ़ से गांव लौट रहे थे। मेगा हाईवे पर पड़िहारा से आगे और रणधीसर रेलवे फाटक से पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर कई बार पलट गई।

 दिनेश सिंह रतनगढ़ के मुख्य बाजार में एक मोबाइल शोरूम का संचालन करते थे। उनकी मौत की सूचना से व्यापारियों और गांव में दुख का माहौल है।
घटना की सूचना मृतक के भाई दिलीप सिंह पुत्र भागीरथ सिंह ने पुलिस को दी। रतनगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु किया। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: