बीकानेर के विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, लाखों रुपए खर्च कर बनेगी ये आधुनिक लैब
बीकानेर के विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, लाखों रुपए खर्च कर बनेगी ये आधुनिक लैब
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को 15 नवंबर से पहले विद्यार्थियों को आईसीटी लैब की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लैब के निर्माण के लिए 19.98 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और कॉलेज प्रशासन की ओर से इसका वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। कॉलेज प्राचार्य के अनुसार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक लैब का काम पूरा होने की संभावना है। बजट घोषणा के तहत चयनित सरकारी कॉलेजों में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं विकसित करने के लिए 45 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। प्रदेश के 153 सरकारी कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और 35 सरकारी कॉलेजों में आईसीटी लैब बनेगी।
आईसीटी लैब में विद्यार्थियों के लिए 20 आधुनिक कंप्यूटर, 75 इंच की बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। लैब में हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्टर और डिजिटल लर्निंग की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ