Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: प्रसूताओं को लगने वाले 23 इंजेक्शन-दवाओं के सैंपल को लेकर आयी ये खबर

1 week ago
बीकानेर: प्रसूताओं को लगने वाले 23 इंजेक्शन-दवाओं के सैंपल को लेकर आयी ये खबर

बीकानेर: प्रसूताओं को लगने वाले 23 इंजेक्शन-दवाओं के सैंपल को लेकर आयी ये खबर 

बीकानेर।  पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामले की जांच में 32 दवाओं और इंजेक्शन के सैंपल भेजे गए थे। इसमें 23 की रिपोर्ट पूरी तरह सही आई है। बुधवार को जयपुर स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला से आई 11 और दवाओं की रिपोर्ट भी पास हो गई है। अब केवल 9 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर देवेंद्र केदावत ने बताया- अब तक अधिकांश दवाओं और इंजेक्शनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। बुधवार को जयपुर के ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी (DTL) से 11 सैंपलों की रिपोर्ट मिली, जिनमें किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कमी नहीं पाई गई।

 इससे पहले भी दवाओं के सैंपल भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट एकदम सही आई है। जिस ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को लेकर सबसे ज्यादा चिंता जताई गई थी, वो भी बिल्कुल सही आए हैं। अभी 9 दवाओं और इंजेक्शन के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। इनमें कुछ सैंपलों की जांच जयपुर और कुछ की कोलकाता स्थित सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी में की जा रही है। जांच एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले में दवाओं की भूमिका पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: