Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

थाने के इस कर्मचारी पर बाइक गायब में आई प्रमुख भूमिका, एसपी ने किया निलंबित

1 week ago
थाने के इस कर्मचारी पर बाइक गायब में आई प्रमुख भूमिका, एसपी ने किया निलंबित

थाने के इस कर्मचारी पर बाइक गायब में आई प्रमुख भूमिका, एसपी ने किया निलंबित
बीकानेर। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की खाजूवाला थाने से बाइक गायब होने और फिर अचानक सुनसान जगह पर वापस मिल जाने के मामले में थाने के ही ड्राइवर की भूमिका सामने आई है। एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल यादव ने दो-ढाई माह पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से खाजूवाला थाने में बाइक खड़ी की थी और थाने में अपने परिचित को इसकी जानकारी दी। दिल्ली से वापस खाजूवाला लौटा तो उसकी बाइक थाना परिसर से गायब थी। खाजूवाला के चक 3बीजीएम गुल्लूवाली निवासी अनिल ने पुलिस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दी। पिछले दिनों अचानक सुनसान जगह पर बाइक खड़ी मिली।मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच-पड़ताल हुई। बाइक गायब होने और वापस मिलने में प्रथम दृष्टया खाजूवाला पुलिस थाने के ही ड्राइवर रामकुमार की भूमिका सामने आई। एसपी मृदुल कच्छावा ने उसे निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। विभागीय जांच सीओ खाजूवाला आकांक्षा चौधरी को दी गई है। प्रथम दृष्टया माना गया है कि ड्राइवर रामकुमार ने अनाधिकृत रूप से थाने में खड़ी बाइक का मूवमेंट किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: