खुशखबरी: बीकानेर से चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अब चलेगी जून तक, 6 फेरों का विस्तार
खुशखबरी: बीकानेर से चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अब चलेगी जून तक, 6 फेरों का विस्तार
बीकानेर। गर्मियों की छुट्टियों में दक्षिण भारत और राजस्थान के बीच बढ़ती रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन में 6 अतिरिक्त ट्रिप की बढ़ोतरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस विस्तार से लंबी दूरी के यात्रियों, खासकर छात्रों और पर्यटकों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। मई से जून तक की अतिरिक्त सेवाएं इस प्रकार होंगी- गाड़ी संख्या 06543 (यशवंतपुर से): अब 6 मई से 10 जून 2026 तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 06544 (बीकानेर से): अब 9 मई से 13 जून 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को पहले से तय यात्रा प्लान में असुविधा नहीं होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ