Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: नए शिक्षा सत्र में इस बार 45 नहीं बस इतने दिन अवकाश

rk
3 months ago
बीकानेर: नए शिक्षा सत्र में इस बार 45 नहीं बस इतने दिन अवकाश

बीकानेर: नए शिक्षा सत्र में इस बार 45 नहीं बस इतने दिन अवकाश 

बीकानेर। शिक्षा विभाग ने नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी कर ली है। पिछले साल नया शिक्षा सत्र 1 जुलाई से शुरू हुआ था। नए शिक्षा सत्र में बच्चों और शिक्षकों के अवकाश में भी कटौती की संभावना जताई जा रही है। नए शिक्षा सत्र में ग्रीष्मावकाश 17 मई से 20 जून तक किए जाने की संभावना है। 21 जून को रविवार है। ऐसे में शिक्षकों और बच्चों को 45 दिनों की जगह इस बार 36 दिन का ही अवकाश मिलेगा। पिछले साल 17 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश निर्धारित किया गया था। नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए शिविरा पंचांग के प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्य सरकार को भिजवा दिए गए हैं। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से शिविरा पंचांग जारी किया जाएगा।

उधर, शिक्षक संगठनों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 45 से घटाकर 36 दिन किया जाना नियमों के विपरीत है। स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश, 12 दिन मध्यावधि अवकाश और 14 दिन शीतकालीन अवकाश मिलता है। इसीलिए शिक्षकों को एक वर्ष में केवल 15 उपार्जित अवकाश दिए जाते हैं, जबकि अन्य कार्मिकों को 30 उपार्जित अवकाश मिलते हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: