Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के इस युवा ने अपने पिता से सावरिया सेठ के दर्शन की इच्छा जताई, पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

Bansal
1 week ago
बीकानेर के इस युवा ने अपने पिता से सावरिया सेठ के दर्शन की इच्छा जताई, पहुंचने से पहले ही हो गई मौत


बीकानेर के इस युवा ने अपने पिता से सावरिया सेठ के दर्शन की इच्छा जताई, पहुंचने से पहले ही हो गई मौत
बीकानेर। उज्जैन घूमकर वापस बीकानेर लौट रहे युवकों के साथ उदयपुर के पास दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बीकानेर के पुरानी गिन्नाणी निवासी लक्ष्य भाटी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ कार में सवार तीन अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल लक्ष्य को तत्काल इलाज के लिए उदयपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अहमदाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे अहमदाबाद लेकर पहुंचे, लेकिन रविवार रात इलाज के दौरान लक्ष्य ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार लक्ष्य पुत्र हरीकिशन भाटी अपने तीन दोस्तों के साथ उज्जैन घूमने गया था। उज्जैन में घूमने के बाद चारों युवक कार से वापस बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। वापसी के दौरान उदयपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कार को संभाल पाता, इससे पहले ही गाडी सडक़ किनारे पेड़ से जा भिड़ी । हादसा इतना जोरदार था कि कार में सवार लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके तीन साथियों को भी चोटें आईं, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं बताई गई।उदयपुर से अहमदाबाद तक चला इलाजहादसे के बाद घायल लक्ष्य को इलाज के लिए उदयपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया। परिजन तत्काल लक्ष्य को लेकर अहमदाबाद पहुंचे और अस्पताल में उसका इलाज शुरू करवाया। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद लक्ष्य स्वस्थ होकर घर लौटेगा, लेकिन रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घर पहुंचने से पहले सावरिया सेठ के दर्शन की थी इच्छा
लक्ष्य ने उज्जैन से लौटते समय अपने पिता से फोन पर बातचीत की थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान लक्ष्य ने घर पहुंचने से पहले सावरिया सेठ के दर्शन करने की इच्छा जताई थी। उसने अपने पिता से वहां जाने की अनुमति भी मांगी थी। परिवार की सहमति मिलने के बाद लक्ष्य अपने दोस्तों के साथ सावरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ।घर में सबसे छोटा था लक्ष्य, उसकी एक बड़ी बहन है। वह अपने पिता का इकलौता था बताया जा रहा है कि सावरिया सेठ मंदिर पहुंचने से करीब दस किलोमीटर पहले ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। जिस दर्शन की इच्छा लेकर लक्ष्य अपने घर लौटने से पहले आगे बढ़ रहा था, वह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सडक़ हादसे में गंभीर घायल हुए लक्ष्य ने अहमदाबाद में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया।तीन दोस्तों के साथ निकला था घूमने, हादसे ने छीन ली जिंदगीलक्ष्य अपने तीन दोस्तों के साथ उज्जैन घूमने गया था। सफर के दौरान सभी ने साथ समय बिताया और वापस बीकानेर लौट रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में ऐसा दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है। कार के पेड़ से टकराने के बाद लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया और आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: