बीकानेर: किस्ते बकाया बताकर ऐंठे हजारो रूपए, रसीद देने का झांसा देकर की धोखाधड़ी
बीकानेर: किस्ते बकाया बताकर ऐंठे हजारो रूपए, रसीद देने का झांसा देकर की धोखाधड़ी
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में वाहन की बकाया किस्तो के भुगतान के नाम पर 16 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार परिवादी अशोक कुमार पुत्र अंतुराम ब्राह्मण निवासी रोजड़ी, तहसील घड़साना, जिला श्रीगंगानगर ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को वह धान मंडी, पगलू रोड, बीकानेर में अपनी कैंपर गाड़ी लेकर आया था। वहां मौजूद लोगों ने उससे कहा कि उसकी गाड़ी का किस्तो की पेनल्टी बकाया है। परिवादी ने बताया कि उसने पूरा भुगतान पहले ही कर दिया है, लेकिन आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और कहा कि 16 हजार रुपये फोन-पे कर दो।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि तीन दिन में रसीद भेज देंगे, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कोई रसीद नहीं भेजी गई। इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ और उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बरकत सिंह निवासी मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एसआई लखविंदर सिंह कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ