Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर ब्रेकिंग:  ई-मेल से मचा हड़कंप, कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

rk
1 month ago
बीकानेर ब्रेकिंग:  ई-मेल से मचा हड़कंप, कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

बीकानेर ब्रेकिंग:  ई-मेल से मचा हड़कंप, कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी 

बीकानेर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ऑफिस में बम होने का ई-मेल मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर को खाली कराया जा रहा है। एसपी मृदुल कच्छावा भी कलेक्टर कार्यालय में पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड भी कलेक्ट्रेट पहुंच गई है। आज सुबह धमकी भरे ई-मेल में कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम रखे होने का दावा किया गया है और दोपहर 12:15 बजे धमाके की चेतावनी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वहीं एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि एसओपी के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते और अन्य एजेंसियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर की गहन जांच की जा रही है। कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। एक एक कमरे में पहुंचकर बम विरोधी दस्ता छानबीन कर रहा है। अब तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन इसके बाद भी चप्पा चप्पा छाना जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: