Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, ओमान की खाड़ी से लाल सागर तक व्यापार ठप करने की दी धमकी, जानें असर

rk
8 hours ago
ईरान की अमेरिका को चेतावनी, ओमान की खाड़ी से लाल सागर तक व्यापार ठप करने की दी धमकी, जानें असर
ईरान की अमेरिका को चेतावनी, ओमान की खाड़ी से लाल सागर तक व्यापार ठप करने की दी धमकी, जानें असर
 
Middle East: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका Strait of Hormuz और उसके बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखता है, तो वह Red Sea, Gulf of Oman और Persian Gulf में समुद्री व्यापार पूरी तरह रोक सकता है।
 
ईरानी सेना के केंद्रीय कमांड सेंटर प्रमुख अली अब्दोल्लाही ने अमेरिकी कार्रवाई को उकसावे वाला बताते हुए कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएगा। उनका आरोप है कि अमेरिकी पाबंदियां और ईरानी जहाजों की सुरक्षा को खतरे में डालने के प्रयास क्षेत्रीय स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।
 
अमेरिका ने हाल ही में ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू की है। यह कदम अमेरिका-ईरान के बीच करीब 21 घंटे चली वार्ता के विफल रहने के बाद उठाया गया। इसी बीच Asim Munir तेहरान पहुंचे हैं, जहां वे दूसरे दौर की संभावित वार्ता के लिए मध्यस्थता प्रयासों पर चर्चा कर रहे हैं।
 
चीनी टैंकर नाकाबंदी तोड़ने में विफल
अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा चीनी टैंकर “रिच स्टैरी” होर्मुज से गुजरने में असफल रहा। यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात के हमरियाह पोर्ट से करीब 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल लेकर निकला था, लेकिन अमेरिकी नाकाबंदी के चलते उसे वापस लौटना पड़ा।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी युद्धपोतों ने ओमान की खाड़ी में ईरान के चाबहार बंदरगाह से निकलने की कोशिश कर रहे दो अन्य तेल टैंकरों को भी रोक दिया। उल्लेखनीय है कि “रिच स्टैरी” और उसकी मालिक कंपनी पर 2023 से अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं।
 
स्थिति पर वैश्विक स्तर पर नजर बनी हुई है, क्योंकि इन समुद्री मार्गों का वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: