खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्लांट से सोलर चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुद़ृल कच्छावा के निर्देशन में जामसर पुलिस थाना की टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवादा सोलर प्लंट नूरसर से सोलर केबल चोरी के मामले में तीन को पकड़ा है। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण पर कार्रवाई करते हुए सुभाष खान, रमेश, मो. हुसैन को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया और पीसी रिमांड लिया गया है। आरोपियों से चोरी का माल सोलर तार खरीद करने वालोंं के बारें में जाननकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में कुलदीप सिंह, सुनील, दिलावर, रामनिवास, बलवीर, अजीत सिंह शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ