Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर पुलिस के तीन कांस्टेबल को बेहतरीन काम करने का मिला इनाम

rk
3 days ago
बीकानेर पुलिस के तीन कांस्टेबल को बेहतरीन काम करने का मिला इनाम


बीकानेर पुलिस के तीन कांस्टेबल को बेहतरीन काम करने का मिला इनाम
बीकानेर।  बीकानेर जिला पुलिस में उत्कृष्ट, सराहनीय और पूरी लगन से ड्यूटी निभाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को उनके बेहतरीन काम के लिए कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से नवाजा गया है। बीकानेर के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री मृदुल कच्छावा ने इन जवानों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए यह सम्मान प्रदान किया।
​इन तीनों जवानों ने अलग-अलग क्षेत्रों—साइबर रिकवरी, यातायात प्रबंधन और जघन्य अपराधों के खुलासे—में पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है।
​सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण इस प्रकार है:
​170 मोबाइल ढूंढकर लौटाने वाले साइबर एक्सपर्ट: कांस्टेबल गोविंद सिंह (बेल्ट नं. 568), साइबर सेल बीकानेर: इन्होंने ष्टश्वढ्ढक्र (सीईआईआर) पोर्टल का बेहतरीन तकनीकी उपयोग करते हुए 170 गुमशुदा मोबाइल फोन को रिकवर किया और परिवादियों को सुपुर्द किए। उनके इस त्वरित और प्रभावी कार्य से आम जनता के बीच पुलिस की एक बेहद सकारात्मक और अच्छी छवि बनी है।
​यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने वाले: कांस्टेबल देवीलाल (बेल्ट नं. 1530), यातायात शाखा: इन्होंने शहर में आयोजित विभिन्न मेलों, रैलियों, और वीआईपी दौरों के दौरान उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था बनाए रखी। साथ ही, धारा 185 और एमवी एक्ट  के अन्य प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के आंकड़ों में वृद्धि करवाने में विशेष सहयोग दिया।​जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश और मादक पदार्थों पर प्रहार: कांस्टेबल मोबताराम (बेल्ट नं. 1037), पुलिस थाना रणजीतपुरा: इन्होंने इलाके के एक बहु-चर्चित और अनट्रेस  नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के मामले में अहम आसूचना  संकलन किया, जिससे आरोपी को गिरफ्तार (डिटेन) करने में बड़ी कामयाबी मिली। इसके अतिरिक्त, 26 फरवरी को चक 11 केएचडी के एक खेत में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध अफीम के 938 पौधों की बड़ी जब्ती में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
​जिला पुलिस अधीक्षक ने इन तीनों जवानों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। यह सम्मान पुलिस विभाग के अन्य जवानों को भी पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: