Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर के तीन दिवसीय "श्री उत्सव 2026" का हुआ आयोजन

1 week ago
तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर के तीन दिवसीय "श्री उत्सव 2026" का हुआ आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय "श्री उत्सव 2026 – एक कदम स्वावलंबन की ओर" का शुभारंभ दिनांक 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे तेरापंथ भवन, गंगाशहर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मांडवी राजवी (सेक्रेटरी, DLSA) तथा अभातेममं की कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता रांका ने उद्घाटन के साथ श्री उत्सव का शुभारंभ किया। महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रेम जी बोथरा ने अपने वक्तव्य में सभी अतिथियों का स्वागत किया औरश्री उत्सव के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को पहचानने तथा उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए तेरापंथ महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की।

उद्घाटन समारोह में तेरापंथ समाज की विभिन्न सभाओं-संस्थाओं अणुव्रत समिति, तेरापंथी सभा, युवक परिषद, टी पी एफ, कन्या मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सम्मानित सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बोथरा, मंत्री श्रीमती रेखा चौधरिया तथा संयोजक श्रीमती मीनाक्षी आंचलिया एवं श्रीमती भारती दफ्तरी , श्रीमती शारदा डागा, श्रीमती नयनतारा जी की विशेष उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथ महिला मंडल गंगा शहर की मंत्री श्रीमती रेखा चौरडिया द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह उत्साह, प्रेरणा

एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। यह तीन दिवसीय श्री उत्सव महिलाओं की उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: