Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में तीन दिन, तीन ठिकाने और करोड़ों की पड़ताल

rk
4 months ago
बीकानेर में तीन दिन, तीन ठिकाने और करोड़ों की पड़ताल

बीकानेर में तीन दिन, तीन ठिकाने और करोड़ों की पड़ताल
बीकानेर। घी कारोबारी फर्म के ठिकानों पर आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा की कार्रवाई देर रात करीब तीन बजे समाप्त हो गई। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब छह बजे आयकर विभाग की यूपी और राजस्थान की संयुक्त टीम द्वारा शुरू की गई थी, जिसमें 25 से अधिक अधिकारी शामिल रहे। तीन दिन तक चली इस गहन जांच ने कारोबारी जगत में हलचल मचा दी। आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के कुल तीन ठिकानों कोयला गली स्थित गोदाम व दुकान, रानी बाजार स्थित आवास और बीछवाल स्थित फैक्ट्री पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।

शनिवार को बीछवाल फैक्ट्री पर कार्रवाई पूरी कर ली गई थी, जबकि कोयला गली और आवासीय परिसर में जांच रविवार तक जारी रही और उसी दिन इसे पूर्ण किया गया। कार्रवाई के दौरान विभाग को 50 लाख रुपए से अधिक नकद राशि, करीब छह किलो चांदी, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और जमीनों की खरीद-फरोख्त से संबंधित अहम कागजात मिले हैं। इसके अलावा कारोबारी के बैंक लॉकर की जानकारी भी सामने आई है। आयकर विभाग ने फिलहाल ​गोल्ड और लॉकर को होल्ड करते हुए फर्म संचालक को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार लॉकर में सोना, नकदी या अन्य अघोषित संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: