Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह से तीन बाल हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Bansal
2 weeks ago
गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह से तीन बाल हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह से तीन बाल हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
, बीकानेर। बीकानेर गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह, से तीन बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना तीन सितंबर की रात करीब 11:05 से 11:11 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले में बाल अधिकारिता विभाग के बाल अधिकारी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी राजेश चौधरी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी राजेश चौधरी पुत्र हुक्मचंद चौधरी ने बताया कि वर्तमान में बाल सम्प्रेषण गृह एवं पर्यवेक्षण गृह में बाल अधिकारी के पद पर कार्यरत हूँ। रिपोर्ट में बताया कि 3 सितंबर की रात बाल सम्प्रेषण गृह के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के दौरान कुछ संघर्षरत बालकों ने संस्था की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और मुख्य गेट का ताला एवं उसकी चाबी का गुच्छा अपने साथ लेकर परिसर से फरार हो गए।
मुख्य गेट का ताला और चाबी लेकर निकले
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड मोहम्मद हारुन पुत्र मोहम्मद सफी निवासी नरूानी मस्जिद, रानीसर बास, बीकानेर तथा फिरोज पुत्र बिलाल अहमद निवासी चुंगी चौकी, बीकानेर ड्यूटी पर तैनात थे। घटना के बाद प्रथम दृष्टया सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
बताया गया कि फरार हुए बालकों में कुछ की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है, जबकि कुछ बालक नाबालिग हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बालिग बालक अपने साथ नाबालिग बालकों को भी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और सम्प्रेषण गृह से फरार हो गए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बालकों द्वारा संस्था की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मुख्य गेट का ताला और चाबी अपने साथ ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच
बाल सम्प्रेषण गृह जैसी संवेदनशील संस्था से बालकों के इस तरह बाहर निकल जाने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका और लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बालक मुख्य गेट तक कैसे पहुंचे, गेट का ताला और चाबी उनके हाथ कैसे लगी तथा फरार होने के बाद वे किस दिशा में गए।
सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही फरार हुए बालकों का पता लगाने और उन्हें दस्तयाब करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में किस स्तर पर लापरवाही हुई और फरार होने की पूरी घटना किस तरह अंजाम दी गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: