Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, घायलों को किया बीकानेर रेफर

rk
2 months ago
बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, घायलों को किया बीकानेर रेफर

बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, घायलों को किया बीकानेर रेफर

अनूपगढ़। श्रीगंगानगर में अनूपगढ़ के गांव 20 एलएम में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। इनमें डेढ़ वर्षीय सन्नी, ढाई वर्षीय इशांत और उनकी 15 वर्षीय मौसी लक्ष्मी शामिल हैं। तीनों को घडसाना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विद्युत पोल पर गिरी थी बिजली

जानकारी के अनुसार, गांव 20 एलएम के पास खेत में खड़े एक विद्युत पोल पर बिजली गिरी। इसके बाद बिजली का करंट विद्युत तारों से होते हुए लगभग 500 मीटर की दूरी पर बनी सात ढाणियों में फैल गया। जिस ढाणी में यह हादसा हुआ, वहां बच्चे अपनी मौसी के साथ आंगन में कमरे के दरवाजे के पास खेल रहे थे। लोहे के दरवाजे में करंट आने से तीनों झुलस गए।

घायल बच्चों के चाचा मक्खन राम (22) ने बताया- उनके बड़े भाई सुरेंद्र ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। घटना के समय सुरेंद्र काम पर गए हुए थे। घर पर उनके दो बेटे सन्नी और इशांत, चार वर्षीय बेटी संध्या, उनकी मौसी लक्ष्मी और सुरेंद्र की पत्नी मौजूद थीं।

मक्खन राम के अनुसार, सन्नी और इशांत अपनी मौसी लक्ष्मी के साथ आंगन में खेल रहे थे, तभी अचानक लोहे के दरवाजे में करंट आ गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को घडसाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण सातों ढाणियों में लगे हुए विद्युत उपकरण भी जल गए हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: