खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए की हेरोइन जब्त की है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ की गोगामेड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की है। पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 283 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। कार्रवाई गोगामेड़ी अंडरब्रिज के पास की गई। डीएसटी से मिली सूचना के आधार पर टीम ने गोगामेड़ी अंडरब्रिज के पास संदिग्ध कार को रुकवाया। कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 283 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनजीत सोनी , रोशन और नेहा के रूप में की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ