तीन युवक को गिरफ्तार किया, 11 व्यक्तिों को अलग अलग मामलों में शांति भंग में पकड़ा
तीन युवक को गिरफ्तार किया, 11 व्यक्तिों को अलग अलग मामलों में शांति भंग में पकड़ा
बीकानेर। एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई में पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। nश्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई रतनलाल ने उपजिला अस्पताल के पास ध्वनि प्रदूषण करने पर कालूबास निवासी निखिल सांसी को पकड़ा और उसकी टैक्सी से डेक मय स्पीकर, मैमोरी कार्ड बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुभाष के सुपुर्द कर दी गई है। वहीं थाना भवन के सामने पुलिस ने तेज आवाज में डेक बजाने पर एएसआई भगवानाराम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष सिद्ध को पकड़ा और मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है। सेरूणा थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डेक बजाने पर शेरूणा निवासी शिवलाल भादू को पकड़ा और मामले की जांच एएसआई शंभूसिंह को दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ