Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, 250 ट्रेनें रद्द

Bansal
12 hours ago
जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, 250 ट्रेनें रद्द

जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, 250 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी है। दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास इंदिरा चौक पर सुबह से प्रदर्शनकारी जुटने लगे। सुबह 6:30 बजे पुलिस ने उन्हें हटाया। कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिपे थे, जहां से करीब 50 प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिसमें भी BSF जवान भी शामिल हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4km के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली आने वाली 250 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात से ही रेल और सड़क मार्ग से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है।


सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री पर देश के युवाओं और लोगों से डरने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सभी रेल और मेट्रो सेवाएं बंद करने की क्या आवश्यकता थी। दिपके ने इंटरनेट काटने और सड़कें अवरुद्ध करने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर से सेना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से सीआरपीएफ बल दिल्ली में तैनात किए गए हैं। दिपके ने सवाल किया कि क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या ज्ञानेश कुमार इतने प्रिय हैं कि उनके लिए नागरिकों पर पुलिस और सेना बल का प्रयोग किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: