Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यात्रियों के बैग पर लगाए रिफ्लेक्टर

Bansal
1 week ago
पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यात्रियों के बैग पर लगाए रिफ्लेक्टर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। गजनेर पुलिस ने रामदेवरा धाम जाने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक पहल की है। थानाधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पदयात्रियों के बैग (पीठू बैग/सामान) पर रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए। इसका मकसद रात के अंधेरे में पैदल यात्रियों को वाहन चालकों को दूर से ही दिखाना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम हो सके। पुलिस ने बताया कि अब तक करीब दो हजार रिफ्लेक्टर लगाए जा चुके हैं।

 

ये रिफ्लेक्टर रात में चमकते हैं, जिससे सड़क पर चल रहे यात्री दूर से ही दिखाई दे जाते हैं। इससे वाहन चालकों को उनकी मौजूदगी का साफ पता चलता है। इस पहल के साथ ही, गजनेर थाने के सामने पदयात्रियों के लिए शीतल पेयजल और छाया की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस टीम में एएसआई राकेश, हेड कांस्टेबल हबीब, कांस्टेबल कालूराम, जोगाराम और संदीप सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने यह भी बताया कि बीकानेर से गजनेर तक के हाईवे और गजनेर से चानी लिंक सड़क पर बड़ी संख्या में पदयात्री गुजर रहे हैं। ऐसे में रिफ्लेक्टर लगाने से रात के समय उनकी सुरक्षा और मजबूत होगी। पुलिस की टीम लगातार मार्ग पर निगरानी रख रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: