Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

2 weeks ago
बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलता ट्रैक्टर, नीचे दबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गुसाईसर बड़ा गांव में शनिवार देर रात खेत में कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक युवा किसान की दर्दनाक मौत हो गई। 
 पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामलाल पुत्र सुगनाराम जाट, निवासी गुसाईसर बड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रामलाल को परिजन और ग्रामीण तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: