दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट! पाइप-लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट! पाइप-लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कई लोगों पर एकराय होकर हमला करने का आरोप लगाया है।
रामपुरा बस्ती निवासी 42 वर्षीय शेराराम चौधरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 8:53 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी शहजाद पुत्र सलीम सहित 3-4 अन्य लोगों एकराय होकर दुकान पर पहुंचने और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पाइप और लोहे की रॉड से मारपीट की। इस दौरान दुकान और काउंटर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ