Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रात में रोड लाइटें बंद रहने से चोरी-लूट की आशंका से व्यापारी चिंतित

Bansal
shiv
shiv2
7 hours ago
रात में रोड लाइटें बंद रहने से चोरी-लूट की आशंका से व्यापारी चिंतित


 रात में रोड लाइटें बंद रहने से चोरी-लूट की आशंका से व्यापारी चिंतित
नोखा। कस्बे के मुख्य ज्वेलर्स बाजार में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। पब्लिक पार्क के सामने स्थित इस मार्केट में रोड लाइटें बंद रहने से दुकानदारों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। दीपावली, धनतेरस, नवरात्रि पर इस क्षेत्र में रोजाना देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों व्यापारियों की आवाजाही बनी रहती है जो खरीददारी करने पहुंचते है।
स्थानीय ज्वेलर्स दुकानदारों ने बताया कि पब्लिक पार्क के सामने मार्किट में रोजाना करोड़ों रुपए सोने चांदी का लेनदेन होता है। शाम ढलते ही मार्केट की गलियों में रोड लाइटें बंद हो जाती हैं, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। रात के समय ग्राहकों की आवाजाही भी रहती है, ऐसे में अंधेरे के कारण दुकानदार चिंतित रहते हैं।
दुकानदारों का कहना है कि पब्लिक पार्क में रात के समय अंधेरा और सुनसान होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे चोरी और लूट जैसी वारदात की आशंका बनी रहती है। कई बार दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन को इस संबंध में अवगत करवाया, लेकिन अभी तक सार्वजनिक बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है।
ज्वेलर्स व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्केट और पब्लिक पार्क के आसपास की रोड लाइटों को जल्द ठीक करवाकर रात के समय नियमित रूप से चालू रखा जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: