Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: भारत माला सड़क पर ट्रक चालक सहित दो की मौत

4 months ago
बीकानेर में दर्दनाक हादसा: भारत माला सड़क पर ट्रक चालक सहित दो की मौत

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: भारत माला सड़क पर ट्रक चालक सहित दो की मौत

खुलासा ऑनलाइन। नापासर थाना क्षेत्र में भारत माला सड़क पर  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात से सोमवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ, जब लूणकरणसर की ओर जा रहा एक ट्रक अपने आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के केबिन में चालक और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह फंस गए। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को बीकानेर की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक को संभवत: नींद आने के कारण यह हादसा हुआ और ट्रक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतकों में एक की पहचान अरवेश पुत्र विष्णु दयाल (32 वर्ष) निवासी लरखोर, इटावा (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। दूसरा मृतक भी उसी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसकी पहचान की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #assident
Share: