Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से मजदूर की मौत

1 month ago
बीकानेर: दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से मजदूर की मौत

 बीकानेर: दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से मजदूर की मौत

बीकानेर। बज्जू क्षेत्र के वाघा नाड़ी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पानी की टंकी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रोजड़ी गांव निवासी कानाराम पुत्र केसाराम के रूप में हुई है। वह वाघा नाड़ी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह किसी कारणवश पानी की टंकी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा पैर फिसलने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय तैराक कसम खान ने कड़ी मशक्कत के बाद टंकी में उतरकर शव को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: