Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

दर्दनाक हादसा : मां-बेटे और गर्भवती बहू की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे

rk
4 months ago
दर्दनाक हादसा : मां-बेटे और गर्भवती बहू की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे

दर्दनाक हादसा : मां-बेटे और गर्भवती बहू की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे

जयपुर। जयपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और मां की मौत हो गई। तीनों बाइक से एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर रोड़ा नदी के पास हुआ।

SHO (जमवारामगढ़) भगवान सहाय ने बताया- जमवारामगढ़ के गोपालगढ़ निवासी बंटी (24), उसकी पत्नी भावना (20) और मां बल्लू देवी (45) की मौत हुई है। भावना 4 महीने की प्रेग्नेंट थी।

SHO (जमवारामगढ़) भगवान सहाय ने बताया- बंटी गोपालगढ़ में चाय की एक दुकान पर काम करता था। सालभर पहले ही भावना से उसकी शादी हुई थी। रविवार को नीम्बी गांव में उनके एक परिचित की शादी थी। दोपहर करीब 1 बजे तीनों बाइक से शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।

जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर रोड़ा नदी के पास ओवरस्पीड होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सहित रोड पर गिरने से तीनों के सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर जमवारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। देर शाम इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: