Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन या पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

6 days ago
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन या पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन या पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
 
बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा दहेड़ू माता मंदिर के पास हुआ।  पुलिस के अनुसार, सोनू पुत्र देशपाल सिंह (32) निवासी लूम्ब, थाना छपरौली, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई मोटरसाइकिल से बीकानेर-जैसलमेर मार्ग पर जा रहा था। 21 जुलाई 2026 की रात करीब 10:40 बजे दहेड़ू माता मंदिर के पास उसकी बाइक अचानक किसी अज्ञात वाहन अथवा पशु से टकरा गई।
 
हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ या सड़क पर आए किसी पशु से टकराने के कारण।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: