Khulasa Online
Breaking
• भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी • चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी, जानिए कौनसी जांच जरूर करवाएं • ट्रम्प ने कहा - मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, जल्द बड़ी डील हो सकती है, ऐसा नहीं हुआ तो सेना हमले को तैयार, सीजफायर नहीं बढ़ाएंगे • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी • चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी, जानिए कौनसी जांच जरूर करवाएं • ट्रम्प ने कहा - मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, जल्द बड़ी डील हो सकती है, ऐसा नहीं हुआ तो सेना हमले को तैयार, सीजफायर नहीं बढ़ाएंगे

दुखद: नही रहे बीकानेर को एक ब्रांड के रूप में पहचान देने वाले फ़न्ना बाबू, उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) का निधन

rk
7 hours ago
दुखद: नही रहे बीकानेर को एक ब्रांड के रूप में पहचान देने वाले फ़न्ना बाबू, उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) का निधन

दुखद: नही रहे बीकानेर को एक ब्रांड के रूप में पहचान देने वाले फ़न्ना बाबू, उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) का निधन

बीकानेर। शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) का निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका निधन हृदयघात के कारण हुआ।

बताया जा रहा है कि शिवरतन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ चेन्नई के एक अस्पताल में थे, जहां उनकी पत्नी की बाइपास सर्जरी हुई थी। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया।

फन्ना बाबू नहीं रहे !
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल के निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, भाजपा नेता महावीर रांका, गणेश बोथरा और रामकिशन आचार्य सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शिवरतन अग्रवाल के परिवार में उनके पुत्र दीपक अग्रवाल हैं, जो वर्तमान में व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। एक भामाशाह के रूप में उन्होंने बीकानेर में अनेक सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके करीबी मित्र राजेन्द्र डीडवानिया ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ थे। उनकी पत्नी के ऑपरेशन के दौरान यह घटना होना बेहद दुखद है।

सूत्रों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से बीकानेर लाया जाएगा और शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिवरतन अग्रवाल, जिन्हें स्नेहपूर्वक फन्ना बाबू के नाम से जाना जाता था, ने बीकाजी ग्रुप को स्थापित कर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में कंपनी के उत्पादों ने देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से बीकानेर में शोक की लहर है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापारिक वर्ग ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: