Khulasa Online
Breaking
• यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी • यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत,  बैग में मिले 4.5 लाख रूपए लौटाए

rk
8 hours ago
बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत,  बैग में मिले 4.5 लाख रूपए लौटाए

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत,  बैग में मिले 4.5 लाख रूपए लौटाए

बीकानेर। शहर में एलआईसी ऑफिस के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा। मृतक की पहचान दिव्यांश (निवासी 7 एमडी घड़साना) के रूप में हुई है, जबकि घायल सुधीर बिश्नोई (निवासी रोझा, लूणकरणसर) का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

इंसानियत की मिसाल बना इमरान अली, ₹4.5 लाख लौटाकर दिखाई ईमानदारी
हादसे के बाद जहां लोग तमाशबीन बने रहे, वहीं नई रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष इमरान अली ने तुरंत वाहन रोककर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। इमरान अली ने घायलों के पास मौजूद बैग को भी सुरक्षित रखा। परिजनों से संपर्क होने पर पता चला कि बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपए नकद थे, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ परिजनों को लौटा दिया।

इस घटना ने जहां एक ओर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं इमरान अली की मानवता और ईमानदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #khulasa #khulasa online #BIKANER , BIKANER NEWS
Share: