Khulasa Online
Breaking
• ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग, इन तीन देशों के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे • अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च, 3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग • पश्चिम एशिया संकट : ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भडक़ने का खतरा बढ़ा • रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल, इस तारीख से बैन शुरू • सऊदी के क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी ने की बात, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की निंदा की • ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग, इन तीन देशों के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे • अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च, 3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग • पश्चिम एशिया संकट : ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भडक़ने का खतरा बढ़ा • रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल, इस तारीख से बैन शुरू • सऊदी के क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी ने की बात, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की निंदा की
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

7 hours ago
ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल


ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के लाखुसर के पास रविवार दोपहर करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लाखुसर निवासी डूंगरराम पुत्र खेताराम (27) और दीपाराम पुत्र नेमाराम (19) बाइक पर सवार होकर बीकानेर से अपने गांव लाखुसर लौट रहे थे। गांव से करीब 5 किलोमीटर पहले सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डूंगरराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दीपाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छतरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल दीपक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत व मालचंद कुमावत ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: