Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर युवक बुरी तरह घायल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला दर्ज

rk
1 month ago
ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर युवक बुरी तरह घायल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला दर्ज


ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर युवक बुरी तरह घायल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला दर्ज
बीकानेर।   नापासर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद नापासर 

पुलिस ने डेढ़ माह बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थावरिया निवासी श्रवणराम जाट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 26 मार्च 2025 को वह अपनी पिकअप गाड़ी से गांव 

से जसरासर की ओर जा रहे थे। सुरतसिंहपुरा रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी पिकअप को टक्कर मार दी।
हादसे में श्रवणराम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
परिवादी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का रुख किया।
न्यायालय के आदेश पर नापासर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश कुमार को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: