Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ट्रक ने बाइक सवार युवको को मारी टक्कर, दो  प्रवाणी मजदूरी की दर्दनाक मौत,

2 weeks ago
ट्रक ने बाइक सवार युवको को मारी टक्कर, दो  प्रवाणी मजदूरी की दर्दनाक मौत,


ट्रक ने बाइक सवार युवको को मारी टक्कर, दो  प्रवाणी मजदूरी की दर्दनाक मौत, 
, बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 स्थित खारा के पास हुए सडक़ हादसे में बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। अज्ञात ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिले के बगोई गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र शिव पासवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई प्रमोद कुमार पासवान शोभासर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके साथ सुनील दास पुत्र जुदागिर दास भी मजदूरी का कार्य करता था।
बताया गया कि 13 जुलाई की शाम दोनों युवक मोटरसाइकिल से खारा क्षेत्र में अपने परिचितों से मिलने गए थे। रात करीब 7 बजे वे वापस शोभासर लौट रहे थे। इसी दौरान खारा के पास सामने से तेज गति और लापरवाही से आए एक अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल, बीकानेर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: